Wednesday, January 16, 2008

कली गुलाब की

कली गुलाब की
कली गुलाब की

आज या कल
ओस कणिका-
आकाश से ढल,
पल में देगी
छुअन शबाब की। कली गुलाब की

आ नयन में
जायेगी चली-
छोड़ मन में,
खुशबू किसी वक्त
के, नवाब की। कली गुलाब की

बैठ शूलों
झूल बचपन
'उम्मीद' के झूलों,
गाएगी कविता
प्रेम कविता की। कली गुलाब की

- नरेन्द्र बहादुर सिंह 'उम्मीद'

No comments:

Post a Comment