Saturday, September 19, 2009

I love all the stars in the sky, but they are nothing compared to the ones in your eyes!
I m feeling so happy, do u know why? cuz i m so lucky, do u know how? cuz God loves me.Do u know how? cuz he gave me a gift. Do u know what? its YOU my love.
किसी को प्यार इतना देना की हद ना रहे,
पर ऐतबार इतना करना की शक न रहे,
वफ़ा इतनी करना की बेवफाई न हो,
बस दुआ इतनी करना की जुदाई ना हो।

Friday, September 18, 2009

अपनों को जब अपने खो देते हैं,
तन्हाईयों में वो रो देते हैं,
क्यूं पलकों पर बैठाते हैं उनको,
जो इन पलकों को अक्सर भिगो देते हैं।
तिनके तिनके तूफ़ान में बिखरते चले गये,
तनहाई की गहराइयों में हम उतरते चले गये,
उड़ते थे जिनके सहारे आसमान में हम,
एक एक करके सब बिछड़ते चले गये।
कुछ एहसासों के साये दिलों को छू जाते हैं,
कुछ मंजर दिल में उतर जाते हैं,
बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं,
जब जिन्दगी में आप जैसे लोग मिल जाते हैं।

Wednesday, September 9, 2009

चुभन आज भी बाकी है

आँखों में टूटे सपनो की चुभन आज भी बाकी है
बालों में उसकी उँगलियों की छुअन अब भी बाकी है

ज़माने की लगाई आग तो कब की बुझ गई यारों
मेरे सीने के छालों में जलन अब भी बाकी हैं

कौन कहता है कोई रिश्ता नही रहा उन से
उसके माथे पे मेरे नाम की शिकन अब भी बाकी हैं

छाने लगे अंधेरे तो क्या हुआ
वादों की किरण अब भी बाकी हैं

मुझ से अपना दर्द छुपा नही सकते
मुझ में तुम्हारी नज़रें पढने का फन आज भी बाकी हैं।