Wednesday, January 30, 2008

भारतीय स्वाभिमान

भारतीय शूरवीर साहसी सिपाहियों की,
जान से भी भारत की आन बाण है अभिन्न।
किन्तु छल छद्म की अनीति राजनीती से ही,
हो रहा है देश का ही नित्य स्वाभिमान खिन्न।
कारगिल में हों या हुए हों कंधार में वो,
राष्ट्र की सुरक्षा के ही प्रतिमान छिन्न-भिन्न।
भिन्न-भिन्न कृत्य से ही उठते हैं नित्य प्रति,
भारतीयता की पहचान पर प्रश्न चिन्ह।

No comments:

Post a Comment