बन्धकों की भाँति भ्रम में ही रहना न पाक,
हिन्द एक शिष्ट नर नारियों का देश है।
चाहता नहीं है व्यर्थ में ही कोई रक्तपात,
क्योंकि ये अहिंसा के पुजारियों का देश है।
तेरा ही नहीं है परिमाणु युक्त देश ये भी-
महाशक्ति परिमाणु धारियों का देश है।
तेरे यहाँ वीर तो यहाँ हैं महावीर साथ
ये अखण्ड बाल ब्रह्मचारियों का देश है।
No comments:
Post a Comment